दूसरी का चस्का,लगा पांच लाख का फटका,
शहर के प्रतिष्ठित होटल की कर्मचारी से दोस्ती कर हेलो हाय से आनंदित होते होते कब लड़की के जाल में फंस गए,इसका पता कारोबारी राहुल गुर्जर को तब पता लगा जब धीरे धीरे लड़की की डिमांड बढ़ती गई।
ताजगंज निवासी कारोबारी राहुल गुर्जर का अक्सर यमुना किनारे स्तिथ भाजपा नेता के प्रतिष्ठित होटल में आना जाना था ।यहां रिसेप्शन पर काम करने वाली युवती से उनका वास्ता पड़ता था क्योंकि राहुल होटल के रेगुलर कस्टमर थे तो आए दिन युवती से बात होती थी इसी बातचीत में युवती ने अपना जाल बिछाना शुरू कर दिया और कारोबारी उसके जाल मे फसते चला गया फिर एक दिन लड़की ने साथ घूमने का ऑफर दिया और सीदासादा कारोबारी उसे घुमाने ले जाने के लिए तैयार हो गया लेकिन घूमकर आने के बाद युवती राहुल पर सितम ढाने लगी, युवती ने घूमने के दौरान की सिनेमेटोग्राफी के टीजर राहुल को दिखाने शुरू किए जिन्हे देखकर पसीना छोटे लगा ओर फिर राहुल उस युवती के एटीएम कार्ड बन गए जब लड़की मर्जी होती पैसे निकाल लेती धीरे धीरे राहुल से उसने पांच लाख रुपए की उगाई कर ली। रुपए की बढ़ती मांग से परेशान होकर राहुल ने मैनपुरी निवासी युवती के खिलाफ वसूली का केस दर्ज करा दिया है।बताया जाता है युवती की युवकों पर छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करा रखी है ।पुलिस ने जांच के बाद राहुल की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें