आगरा का कारोबारी था मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर पंकज यादव के निशाने पर!,पुलिस जांच में जुटी।
आगरा दिल्ली हाईवे पर एसटीएफ और मथुरा पुलिस ने एक लाख के इनामी हिस्ट्रीशीटर और मुख्तार अंसारी, मुन्ना बजरंगी गिरोह के शार्प शूटर पंकज यादव को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। सिकंदरा क्षेत्र के एक कारोबारी को शार्प शूटर पंकज यादव के निशाने पर होने की बात पर एसटीएफ के सूत्रों ने कहा कि जांच की जा रही है
सूत्रों के अनुसार शार्प शूटर पंकज यादव नोएडा से आगरा में अपने टारगेट का काम तमाम करने के इरादे से आ रहा था। एसटीएफ की आगरा यूनिट के सूत्रों ने कहा है कि इनपुट मिला था कि पंकज यादव आगरा में वारदात कर सकता है, इससे पहले वह हत्या की कई वारदात कर चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें