एसडीएम की आईडी हैक कर 15 लाख मुआवजे की रकम उड़ाई
हमीरपुर,जिले में ओलावृष्टि की मार झेल रहे किसानों के हक पर डाका डाला गया है. किसानों को मुआवजे में मिलने वाले पैसे को महाराजगंज और गोरखपुर में कुछ लोगों के खातों में भेज दिया गया।एसडीएम पवन प्रकाश पाठक की आईडी को हैक कर करीब 15.50 लाख रुपये दूसरे खातों में जाने की बात कही है. एसडीएम ने आईडी हैक कर गड़बड़ी करने की आशंका जताई है. वहीं मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है
एसडीएम का कहना है कि ओला पीड़ित किसानों को अनुदान देने के लिए अपनी लॉगिन आईडी से लेखपालों ने उनका विवरण ऑनलाइन फीड किया. सभी स्तरों पर स्वीकृत होते हुए पेमेंट ऑनलाइन किसानों के खाते में भेजा गया, लेकिन फीडिंग के दौरान त्रुटि होने पर पेमेंट रिटर्न हो गया. जिसके बाद डाटा संशोधन कर भेजा गया. इस दौरान रिटर्न सूची में मौजूद कई किसानों का खाता नंबर अज्ञात स्तर पर बदल गया. ये गड़बड़ी उनकी आईडी हैक कर किया गया. 75 किसानों की 15.50 लाख धनराशि गलत खातों में पहुंचने की जांच की जा रही है
किसानों की धनराशि अन्य खातों में पहुंचने पर लेखपाल प्रदीप यादव को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया. इसके साथ ही एसडीएम और तहसीलदार से ऐसे किसानों का विवरण मांगा गया.
सिंडिकेट फीड

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें