My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 27 अगस्त 2024

जामा मस्जिद,सीढ़ियों के नीचे दबे केशव विग्रह की आरती करने का प्रयास


जामा मस्जिद,सीढ़ियों के नीचे दबे केशव विग्रह की आरती करने का प्रयास

आगरा:आगरा में ताजमहल में गंगाजल चढ़ाने के विवाद के बाद जन्माष्टमी के मौके पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता गोपाल चाहर अपने हाथों में दीपक लेकर जामा मस्जिद आरती करने पहुंच गया. लेकिन मौके पर तैनात पुलिस ने उसे आरती करने से पहले पकड़ लिया.पुलिस गोपाल से पूछताछ कर रही है.आगरा में  जामा  मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे  भगवान केशव देव के विग्रह दबे होने के तीन मामले वर्तमान में आगरा कोर्ट में विचाराधीन हैं। सबसे पहले प्रख्यात कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर की ओर से इस मामले में कोर्ट में वाद दायर किया गया था। इसके बाद दो और लोगों की ओर से वाद दायर किया गया है।
वहीं दूसरी ओर मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के वास्तविक जन्म गर्भगृह में नंदलाल की आरती करने जा रही अखिल भारत हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर को रात मथुरा पुलिस ने कार्यकर्ताओं के साथ फरह टोल पर पकड़ लिया।वो वहीं  कार्यकताओं के साथ धरने पर बैठ गई बाद में पुलिस सभी को कोतवाली ले गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages