12.5 करोड़ का हर्जाना मांगा,होटल लॉबी में पेशाब करने के आरोप में निकाला था
लेनोवो कंपनी के एक कर्मचारी को होटल लॉबी में पेशाब करने के आरोप में नौकरी से निकाल दिया गया था। कर्मचारी का कहना है कि उसने जानबूझकर नहीं किया था, बल्कि वह पेशाब संबंधित बीमारी से ग्रस्त है। कंपनी को इसकी जानकारी थी, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। अब कर्मचारी ने कंपनी से 12.5 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है और कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मामला अमेरिका के न्यूयॉर्क का है, जहां 66 साल के रिचर्ड बेकर ने लेनोवो कंपनी की अमेरिकी ब्रांच के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। उन्होंने कंपनी पर "न्यूयॉर्क राज्य और न्यूयॉर्क शहर के मानवाधिकार कानूनों का उल्लंघन करते हुए विकलांगता के आधार पर भेदभाव" करने का आरोप लगाया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें