सपा नेता की 20 करोड़ की बिल्डिंग बुलडोजर से ध्वस्त
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में समाजवादी पार्टी के नेता हाजी रजा की विवादित बिल्डिंग पर बुलडोजर चल गया है. यह बिल्डिंग नगर पालिका परिषद की जमीन पर अवैध रूप से बनाई जा रही थी. पुलिस की मौजूदगी में बिल्डिंग को ध्वस्त कर दिया गया.
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि थाना कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत एक कुख्यात गैंगस्टर हाजी रज़ा उर्फ हाजी मोहम्मद जिस पर जिले में कुल 23 मुकदमे दर्ज है. ये गैंगस्टर डी-69 गैंग का सदस्य और थाने का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर भी है. आज इसकी निर्माणधीन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स था उसका ध्वस्तीकरण किया गया.
हाजी रजा पर भ्रष्टाचार और आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं. उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने को लेकर भी जाना जाता है.
अधिकारियों ने बताया कि बिल्डिंग को ध्वस्त करने का आदेश इसलिए दिया गया क्योंकि इसका निर्माण गलत मानचित्र के आधार पर किया गया था. बिल्डिंग का निर्माण नगर पालिका परिषद की जमीन पर किया गया था और नक्शे के अनुसार बिल्डिंग का निर्माण नहीं किया जा रहा था.
हाजी रजा के खिलाफ दर्जन भर से भी ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. उन्हें भ्रष्टाचार और आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में जांच का सामना करना पड़ रहा है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें