पूरी पुलिस चौकी सस्पेंड,वारिस में हुडदंगियों ने युवती को गिराया,बेड टच किया
बारिश के दौरान बाइक से दोस्त के साथ जा रही युवती को परेशान करने और उसे पानी में गिराने के मामले में पुलिस ने 4 लड़कों को गिरफ्तार किया है. वायरल वीडियो की फुटेज के आधार पर पुलिस ने पवन यादव, सुनील कुमार, मो. अरबाज और विराज साहू को गिरफ्तार किया है. अभी अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है. आरोप है कि इन लड़कों ने युवती के साथ छेड़खानी भी की है.
पहले पानी में गिराया, फिर किया बैड टच
कई दोपहिया वाहनों को हुड़दंगियों ने पानी में गिरा भी दिया. इसी दौरान एक युवक और युवती भी वहां से निकले. पहले तो हुड़दंगियों ने इन पर पानी फेंकना शुरू किया. चेहरे पर पानी आने पर जब युवक ने मोटर साइकिल रोकी तो लड़कों ने उन्हें पानी में गिरा दिया और युवती के साथ छेड़छाड़ की.
वीडियो वायरल हुआ तो एक्शन में आई पुलिस
इस हुड़दंग और छेड़छाड़ का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. इसके बाद हुड़दंगियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए वीडियो लखनऊ पुलिस को टैग किया जाने लगा. कुछ ही देर में मामला सीएम ऑफिस तक पहुंच गया. इसके पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई शुरू हुई. पहले तो हुड़दंगियों को वहां से हटाया गया.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें