आज से नए फास्टैग नियम लागू ,इन नियमों के उल्लंघन पर आपके फास्टैग को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा.
फास्टैग नियम में बृहस्पतिवार, 1 अगस्त से बदलाव होने जा रहा है. अगस्त के पहले दिन से नए नियन लागू हो जाएंगे. इसके लिए जो लोग को अपने फास्टैग अकाउंट में कुछ बदलाव करने की जरूरत है, जिससे टोल प्लाजा पर किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े. अगर आप इन नियमों का उल्लंघन करते हैं, तो आपके फास्टैग को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा.
फास्टैग के लिए सबसे बड़ा नियम ये है कि आपको अपने Know Your Customer (KYC) की प्रक्रिया को अपडेट करना होगा. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के नए नियम के तहत, जिन फास्टैग अकाउंट को पांच साल या इससे ज्यादा का समय हो चुका है, उन्हें बदलवाने की जरूरत है. इसके लिए फास्टैग यूजर को अपने अकाउंट की इंश्योरेंस डेट को चेक करना होगा और जरूरत पड़ने पर अथॉरिटी से इसे बदलवाना भी होगा.
फास्टैग रूल्स में एक बदलाव ये भी है कि आपका फास्टैग अकाउंट आपके वाहन और वाहन के मालिक के फोन नंबर से लिंक होना चाहिए. अप्रैल से ये निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि एक फास्टैग अकाउंट का इस्तेमाल केवल एक वाहन के लिए ही किया जाएगा. इसके साथ ही अकाउंट को व्हीकल के रजिस्ट्रेशन नंबर से लिंक कराना भी जरूरी है. इसके लिए वाहन के फ्रंच और साइड फोटो को भी पोर्टल पर अपलोड करना होगा.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें