गैंग रेप में सपा नेता मोइद खान गिरफ्तार
अयोध्या में 12 साल की मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप के आरोप में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के भदरसा नगर अध्यक्ष मोइद खान और उसकी बेकरी में काम करने वाले एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। 12 साल, ये वो उम्र है जिसमें ना दुनिया की समझ होती है और न दुनियादारी की। इस छोटी उम्र में सपा नेता ने बच्ची को वो जख्म दिया जिसकी टीस का दर्द शायद ही कभी कम होगा। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता नाबालिग गर्भवती हो गई। _____________________________
12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप के आरोप में पुलिस ने सपा नेता मोइद खान को गिरफ्तार किया है। सांसद अवधेश प्रसाद ने इस मामले में कहा कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है ______________________________
इस मामले में एक आरोपी समाजवादी पार्टी से जुड़ा हुआ होने की वजह से पुलिस ने इस मामले को दबाने की कोशिश की।
धमकी देकर कई बार करता रहा रैप।
दोनों आरोपियों ने पीड़िता को वीडियो वायरल होने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। यहीं नहीं नाबालिग को जान से मारने की धमकी भी देता था। सबसे आशचर्य की बात है कि आरोपी मोईद खान भदरसा में सपा का नगर अध्यक्ष है. इस वजह से पीड़िता उससे डरी रही। वहीं पीड़ित परिवार ने जब इस मामले की शिकायत की तो पुलिस भी सपा नेता मोईद के बचाव में खड़े हो गए और पीड़िता के परिजनों से कहा कि केवल राजू की शिकायत करें दूसरे व्यक्ति का नाम इस मामले से हटा दें।
इस मामले में केस दर्ज होने के बाद दोनों की गिरफ्तारी हो गई है। वहीं पीड़िता का मेडिकल जांच भी कराया गया है और DNA सैंपल भी जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें