सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, अब दूल्हा कर रहा बाप-बाप
फिरोजाबाद के टूंडला क्षेत्र के मधुवन सिटी में रहने वाले लव कुमार की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर में रहने वाली पूजा चौहान से हो गई. लव कुमार धीरे-धीरे पूजा से चैटिंग करने लगा और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी. दोनों एक दूसरे के प्यार में इतने पागल हो गए कि लव कुमार ने अपनी प्रेमिका पूजा चौहान को सपनों की रानी समझ लिया. इसके बाद ही उन्होंने एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खा ली.
महिला ने झूठ बोलकर अपने जाल में फंसाया
कुछ ही महीनों बाद लव कुमार ने 10 अप्रैल 2024 को घरवालों के खिलाफ जाकर एक मंदिर में पूजा के साथ शादी कर ली, लेकिन शादी के बाद जब प्रेमिका पूजा चौहान का खुलासा हुआ तो लव के सिर पर चढ़ा प्यार का भूत उतर गया, जिस पूजा चौहान को लव अपने सपनों की रानी समझ रहा था वह तो बच्चों की मां निकली. इसका पता जब लव के घरवालों को चला तो लव की मां धर्मवती ने पुलिस में शिकायत की. धर्मवती ने कहा कि पूजा ने उसके बेटे को झूठ बोलकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया है.
कई बच्चों की मां है महिला
लव कुमार की मां ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि उसके बेटे ने जिस महिला से शादी की है वह पहले से विवाहित है. महिला का पति हिमाचल प्रदेश के गांव झटोरा में रहता है, लेकिन पूजा ने उसके बेटे से झूठ बोलकर शादी की है और उसे फंसा लिया, जबकि महिला की उम्र 38 साल है और वो कई बच्चों की मां है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें