हजारों यात्रियों की जा सकती है जान,यूट्यूब से पैसे कमाने के लिए गुलजार शेख का ट्रेन की पटरी पर खतरनाक स्टंट
सोशल मीडिया पर गुलजार शेख नाम के एक यूट्यूबर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें दावा किया जा रहा है कि वह यूट्यूब से पैसे कमाने के लिए ट्रेन की पटरियों पर बेतरतीब चीजें रखते हैं, जिससे हजारों यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती है. 'एक्स' के कई यूजर्स ने यूट्यूबर गुलजार शेख के वीडियो को शेयर किया है और इंडियन रेलवे से कार्रवाई की मांग की है.एक यूजर ने एक्स हैंडल पर लिखा कि यूपी के प्रयागराज के रहने वाले यूट्यूबर गुलजार शेख लालगोपालगंज रेलवे स्टेशन के पास यूट्यूब वीडियो बनाने के लिए खतरनाक कारनामें कर रहे हैं, जिससे ट्रेन के डिरेल होने का खतरा है. एक दूसरे यूजर ने लिखा कि यह सही पोस्ट है. इस आदमी का यूट्यूब चैनल है, इन सभी शरारती गतिविधियों के लिए यूपी पुलिस को इस पर ध्यान देना चाहिए, इससे पहले कि वह कंटेंट हटा दे

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें