बसपा के राज्यसभा सांसद को मंच पर महिला ने थप्पड़ मारा
मुंबई में एक बैठक के दौरन बहुजन समजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी गौतम को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है. थप्पड़ किसी और ने नहीं बल्कि पार्टी की एक महिला महिला कार्यकर्ता ने भरे मंच पर मारा है. थप्पड़ के पीछे वजह बताई जा रही है कि महिला ने लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र के भंडारा-गोंडिया से टिकट के लिए मांग की थी. लेकिन उसे नहीं दिया गया. जिससे वह नाराज थी. इस वजह से उसने मुंबई में बुधवार को महाराष्ट्र कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने आये रामजी गौतम को थप्पड़ जड़ दिया.
रामजी गौतम यूपी के लखीमपुर (खीरी) के रहने वाले हैं. वे 1980 के आसपास बसपा में शामिल हुए थे. पार्टी में कई पदों पर रहने के दौरान रामजी गौतम मौजूदा समय में राज्यसभा सांसद हैं. कहा जाता है कि रामजी गौतम बहन मायावती के करीबी लोगों में माने जाते हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें