एक्सप्रेस ट्रेन हादसा,कई यात्रियों की मौत
गोंडा में एक भीषण रेल हादसा हुआ है. डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतर गई, जिससे 12 बोगियां पलट गईं. इस हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है और 20-25 लोग घायल हुए हैं. हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. यह ट्रेन चंडीगढ़ से डिब्रगढ़ जा रही थी.यह हादसा गोंडा में हुआ. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन जब गोंडा से निकल रही थी, तब पटरी से उतर गई. यह अभी स्पष्ट नहीं है कि ट्रेन कैसे पटरी से उतरी. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई.
रेलवे अधिकारी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच कर घायलों को निकालने और उनका इलाज करने में लग गए हैं. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें