सीओ,एसएचओ एवम चौकी इंचार्ज निलंबित,संपत्ति जांच के भी आदेश
बलिया मामले में मुख्यमंत्री की कार्रवाई जारी।
बलिया में पुलिस कार्यवाही पर डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि ये कार्यवाही विभाग में नज़ीर बनेगी।
विभागीय भ्रष्टाचार पर सीनियर अफसरों ने खुद छापामार कार्यवाही कर पुलिसकर्मियों,दलालों पर मुकदमा दर्ज किया है।बलिया में अवैध कामों में लिप्त पुलिसकर्मियों का निलंबन किया जा रहा है,जांच के बाद बर्खास्तगी तक की कार्यवाही होगी।
बलिया पुलिस सिंडिकेट मामले में मुख्यमंत्री ऑफिस ने सख्त एक्शन लेते हुए बलिया पुलिस अधीक्षक ट्रांसफर और एएसपी बलिया को प्रतीक्षारत कर दिया
साथ ही संबंधित सर्किल के पुलिस सीओ , एसएचओ एवम चौकी इंचार्ज के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए इन्हें निलंबित करने के साथ ही इनकी संपत्ति की विजिलेंस जांच के आदेश जारी किए गए है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें