पुलिस ने खड़ा कर दिया बुल्डोजर तो गैंगरेप के आरोपी ने कर दिया सरेंडर!
यूपी के प्रतापगढ़ जिले में रेप के एक फरार आरोपी को पुलिस ने महज कुछ ही घंटे में घुटने पर ला दिया। बेलसंडी गांव की एक महिला से गैंग रैप के आरोपी मोहम्मद सोनू को सरेंडर कराने की जब तमाम कोशिशें नाकाम हुईं तो पुलिस के अफसरों ने बड़ा तरीका निकाल लिया। रेप आरोपी के मकान पर पुलिस के अफसर बुलडोजर लेकर पहुंच गए और चेतावनी दे डाली कि अगर 24 घंटे में सरेंडर नहीं कराया तो घर गिरा दिया जाएगा।
इस ऐलान के बेलसंडी गांव के मोहम्मद सोनू ने कोर्ट में कर दिया सरेंडर ।
गैंगरेप के आरोपी मोहम्मद बाबू को पुलिस ने धर दबोचा।
मुख्य आरोपी वसीम, मोहम्मद बाबू और उसका साथी मकबूल को पहले ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था
मोबाइल की दुकान पर रिचार्ज कराने आई किशोरी से बेलसंडी गांव के वसीम और उसके साथियों ने किया था गैंगरेप।
आधी रात पट्टी कोतवाली पहुंचने वाले एसपी डॉ अनिल कुमार हुए सख्त तो गांव में बुल्डोजर लेकर पहुंची थी पुलिस।
सभी चार आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस ने ली राहत की सांस!

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें