जिले में चार हजार से ज्यादा सुहागिन ले रही है विधवा पेंशन
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। यहां राशन कार्ड में 4,487 महिलाएं अपने पति के साथ सुहागिन के रूप में दर्ज हैं और अपने पति के हिस्से का राशन ले रही हैं। इसके अलावा वही महिलाएं सरकार से विधवा पेंशन भी ले रही हैं, जिसका लाभ उन्हें नहीं मिलना चाहिए। इस मामले का पता चलने के बाद प्रशासन ने जाँच शुरू कर दी है। यह देखा जा रहा है कि कैसे ये महिलाएं दोहरी पहचान का लाभ उठाकर सरकारी योजनाओं का फायदा उठा रही हैं।
इस मामले का खुलासा उस समय हुआ जब राशनकार्ड में आधार जुड़ा। उसके बाद यह सच सामने आया। जिसमें पता तला कि हजारों महिलाएं दोनों विभागों की लाभार्थी व हैं। खाद्य रसद विभाग ने महिला कल्याण विभाग से लिस्ट मंगाई तो पता चला कि 4,487 महिलाएं, महिला कल्याण विभाग से पेंशन भी ले रही और सुहागिन बनकर राशनकार्ड में दर्ज पति के नाम का राशन भी उठा रही हैं।
विभागीय सूत्रों के मुताबिक यह गड़बड़ी लगभग तीन वर्ष से चल रही है। बता दें कि एक महिला को एक हजार रुपये प्रतिमाह से पेंशन मिलती है। इस तरह आकलन करें तो 16 करोड़ रुपये से अधिक की राशि 3 वर्ष में इनको पेंशन के रूप में दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें