आगरा में शेयरिंग फ्लैट में गर्ल फ्रेंड संग रंगेलियां मनाते पकड़ा
दो युवकों ने शेयरिंग में एक फ्लैट किराए पर ले रखा था।एक युवक कार्य के सिलसिले में शहर से बाहर गया हुआ था तब उसके साथी किरायेदार युवक ने फ्लैट में पार्टनर का कमरा अपने दोस्त और उसकी गर्लफ्रेंड को रुकने के लिए दे दिया। उसी रात शहर से बाहर गया हुआ दूसरा युवक पार्टनर फ्लैट पर आ गया। अपने कमरे में अनजान युवक और युवती को रंगरेलियां मनाते देख उसने विरोध किया। इस पर दोनो युवकों में तड़का भड़की होने लगी बहस के बाद दोनों पार्टनर भिड़ गए। मारपीट के दौरान एक दूसरे पर चाकू से वार कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है
प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के एक अपार्टमेंट के फ्लैट में युवकों में मारपीट की सूचना सोमवार रात को मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज किया है लेकिन फ्लैट पर मौजूद गर्लफ्रेंड युवती का नाम मुकदमे में शामिल नहीं किया

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें