आखिर चचा को गच्चा दे दिया,चचा की किस्मत ही ऐसी है: सी एम योगी
विधानसभा में आज उस समय खूब ठाहके लगे जब सी एम योगी ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय को बधाई देते हुए कहा कि आखिर आपने चचा को गच्चा दे ही दिया, चचा बेचारा हमेशा ही ऐसे ही मार खाता है, उनकी नियति ही ऐसी है क्योंकि भतीजा हमेशा भयभीत रहता है
इसके जवाब में शिवपाल यादव ने सी एम योगी को जवाब देते हुए कहा तीन साल आपके संपर्क में रहा आपने भी गच्चा दिया,अभी कह दे रहा हूं की 2027 में समाजवादी पार्टी सत्ता में आएगी और मैं मुख्यमंत्री को बताना चाहता हूं की आपके डिप्टी सीएम 2027 में आपको फिर से गच्चा देंगे

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें