My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शुक्रवार, 24 मई 2024

बंदर खा गए सौ कुंतल चीनी,चूहे गटक गए नौ लाख लीटर शराब

 

बंदर खा गए सौ कुंतल चीनी,चूहे गटक गए नौ लाख लीटर शराब
अलीगढ़ की साथा शुगर मिल में बंदर खा गए 37 कुंतल चीनी रोज जिसकी कीमत है 35 लाख रुपए
पूर्व में बिहार और हरियाणा में चूहों द्वारा लाखों लीटर शराब गटकने के जश्न के बाद, अब उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बंदर द्वारा 1,137 क्विंटल चीनी चट करने का कारनामा,सुर्ख़ियों हैं।
सूत्रों के अनुसार, मामला  2021 से बंद पड़ी साथा चीनी मिल का है,बंदी के समय मिल के स्टॉक चीनी थी। ज़िला लेखा अधिकारी ने अपनी टीम के साथ मिल में स्टॉक चीनी का ऑडिट किया। तो पता लगा कि एक महीने में 1137 कुंतल चीनी का स्टॉक कम हुआ है। बताया जा रहा है कि अक्टूबर 2023 तक स्टॉक पूरा था। 29 फरवरी 2024 को मिल के स्टॉक में 1538 कुंतल चीनी थी। मगर 31 मार्च आते-आते हालात बदल गए। और स्टॉक घटकर महज 410 कुंतल ही चीनी रह गई।
मतलब साफ है कि ऑडिट टीम को एक महीने के अंदर कम हुई 1137 कुंतल चीनी का कोई हिसाब नहीं मिला। इतनी भारी मात्रा में चीनी कहां गई? मिल के स्टॉफ से पूछा गया, तो जवाब मिला कि बारिश और बंदरों के कारण स्टॉक कम हुआ है। तर्क दिया गया कि मिल परिसर में बंदरों की बड़ी तादाद है। और वही चीनी का स्टॉक कम होने के जिम्मेदार हैं। 
लेकिन ऑडिट टीम को बंदर और बारिश के कारण चीनी कम होने का जवाब हजम नहीं हुआ। इसलिए भी क्योंकि चीनी मिल में मार्च महीने में जो 1137 कुंतल चीनी घटी है। और अगर उसका कारण बंदर हैं, तो क्या बंदर हर रोज़ 37 कुंतल चीनी खा जाते थे? बंदरों का इतना बड़ा कुनबा चीनी मिल में है तो स्टॉक की रखवाली वाले कहां थे? क्या बंदरों के लिए गोदाम खुला छोड़ दिया गया था। बहुतेरे सवाल है, जिनके जवाब प्रबंधन से नहीं मिले हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages