My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 23 मई 2024

दोपहिया वाहन चालकों को भीषण गर्मी से राहत देने को नगर निगम का अनूठा प्रयास

 

दोपहिया वाहन चालकों  को भीषण गर्मी से राहत देने को नगर निगम का अनूठा प्रयास

आगरा नगर निगम ने भीषण गर्मी में  वाहनों चालकों को कड़क धूप से राहत देने के लिए चौराहों पर ग्रीन नेट लगवाना शुरू कर दिया है। अभी यह प्रयोग सूरसदन चौराहे पर किया गया है। शीघ्र ही हरिपर्वत समेत अन्य चौराहों पर भी इस प्रयोग को अमली जामा पहनाया जा सकता है।
इस बार भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। साथ ही गर्म हवाएं भी हाल बेहाल कर रही है। चौराहों पर रेड लाइट होने पर वाहन चालकों को 60 सेकंड से लेकर 180 सेकंड तक रुकना पड़ता है। ऐसे में गर्मी में दो पहिया वाहन चालकों की जान पर बन रही है । तमतमाती धूप में तो यह सजा के समान लगती है।
आपको बता दें कि  जयपुर शहर में  इसी तरह प्रमुख चौराहों पर नेट लगवाकर वाहन चालकों को गर्मी से राहत देने का प्रयास किया गया  है।
आगरा नगर निगम प्रशासन ने टेंट एसोसिएशन के सहयोग से शहर  में इस व्यवस्था को  अभी एक तरफ की सड़क पर ही ट्रायल के रूप में लागू किया जा रहा है।  ग्रीन नेट लगने से तेज धूप सीधी रेड लाइट पर रुकने वालों पर नहीं पड़ती है, जिससे थोड़ी राहत मिली है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages