आगरा से इन दो शहरों के बीच वंदे भारत मेट्रो ट्रेन का होगा संचालन
आगरा से लखनऊ व दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए शीघ्र ही चलेगी वंदे भारत मेट्रो ट्रेन। वर्तमान में आगरा व लखनऊ के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन होता है । ये इंटरसिटी एक्सप्रेस दिन में एक जोड़ी फेरा लगाती है जबकि वंदे भारत मेट्रो एक दिन में तीन से चार फेरे लगाएगी। बढ़े हुए फेरे से रेल यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। हालांकि रेलवे सूत्रों ने कहा कि अभी इंटरसिटी को ट्रैक से अलग नहीं किया जाएगा।
रेल मंडल आगरा को दो वंदे भारत मेट्रो ट्रेन मिली है । यह ट्रेन 13 कोच की होगी। यह ट्रेन 125 से 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। जुलाई में इस ट्रेन का परीक्षण होगा। अगस्त के अंतिम सप्ताह से मेट्रो ट्रेन का संचालन शुरू होगा
.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें