आगरा घराने व भारत के शास्त्रीय संगीत के रत्न् स्व.पं. गोपाल लक्ष्मण गुणे जी जिन्होने आगरा मे भारतीय संगीतालय की स्थापना सन् 1944 मे की थी
कार्यक्रम के संयोजक द्वय गजेंद्र सिंह एवम संजीवनी पालखे़ ने बताया कि
"बंदउ गुरू पद पंकज, कृपा सिंधुनररूप हरि। महामोहतम पुंज, जासु बचन रविकर निकट ।।"
शनिवार 18 मई को जे पी सभागगर में संस्था के 80वें वार्षिक उत्सव के मंच पर सुर-ताल की लहरियों और संगीत विभूतियों की साधना का सुंदर समागम देखने और सुनने को मिलेगा ये मौका होगा ‘गुरुवार संगीत समारोह’ जे पी सभागगर में संस्था के 80वें वार्षिक उत्सव में
भारतीय संगीतालय संस्थान के संस्थापक श्री गोपाल लक्ष्मण गुणे,संगीत शिरोमणि पं. पुरुषोत्तम माधव पालखे एवम संगीताचार्य पं. सीताराम व्यवहारे को समर्पित " गुरुवर संगीत समारोह "डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित जे पी सभागार में 18 मई शाम 5 बजे से होने वाले आयोजन की अध्यक्षता डॉ हेमेंद्र विक्रम सिंह वरिष्ठ होम्यो पेथ चिकित्सक एवम मुख्य अतिथि डॉ बीना शर्मा पूर्व निदेशक केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा होंगी
कार्यक्रम में सरस्वती वन्दना भारतीय संगीतालय छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की जायेगी तत्पश्चात शिव कुमार शर्मा एवम प्रवीण कराडगी (बैंगलौर) द्वारा गायन की प्रस्तुति होगी
समारोह में पं. प्रभात कुमार ,पं. सुभाष कांतिदास ,पं. अभिषेक मिश्रा,श्री रविन्द्र सिंह ,श्री हरिओम माहौर ,पं. टी. रविन्द्र ,डॉ. राहुल निवेरिया ,कु. किंजल शर्मा अपनी प्रस्तुति देंगे
आयोजकों की ओर से अंचल के समस्त संगीतप्रेमी श्रोताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या पहुंचने के लिए निवेदन किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें