फतेहपुर सीकरी 400 पार में शामिल,राजकुमार चाहर का परचम
आगरा, 07 मई। जिले की दोनों लोकसभा सीटों पर जो अनुमानित मतदान संख्या दिखाई दे रही है उसमे वर्ष 2019 के मुकाबले पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। जबकि फतेहपुर सीकरी सीट पर भी वर्ष 2019 के मुकाबले चार प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। लेकिन चुनाव आयोग द्वारा अंतिम मतदान संख्या के आंकड़े लगभग 48 घंटे में जारी होंगें ,तब ये मतदान प्रतिशत लगभग 2019 के आंकड़ों के बराबर ही होंगे
आगरा सुरक्षित सीट पर आज मंगलवार की शाम छह बजे मतदान समाप्त होने तक 54 प्रतिशत वोट पड़े, जबकि फतेहपुर सीकरी सीट पर 57.2 प्रतिशत मतदान हुआ। वर्ष 2019 में आगरा सीट पर 59.60 फीसद और फतेहपुर सीकरी पर 61.16 फीसद मतदान हुआ था। मतदान से पूर्व फतेहपुर सीकरी सीट पर बहुत से कयास लगाए जा रहे थे कि इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर का भारी विरोध है इस सुगबुहाट के बाद मुख्यमंत्री योगी ने सरकार व संगठन की ताकत डैमेज कंट्रोल करने में झोंक दी इसका परिणाम आज मतदान के दिन दिखाई दिया आज न तो ठाकुर बिरादरी का विरोध दिखाई दिया ना ही बगावत बीजेपी वोट बैंक को रोक सका। आज आगरा सीट से ज्यादा मतदान करके विपक्ष की हवाइयां उड़ाकर मोदी जी के 400 पार के मिशन में फतेहपुर सीकरी का योगदान लगभग सुनिश्चित कर दिया ।
आगरा लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी प्रो एस पी सिंह बघेल के अपने मिलनसार व्यवहार के चलते एक तरफा जीत सुनिश्चित है
फिलहाल प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो चुका है। परिणाम किस के पक्ष में रहते हैं, यह तो चार जून को ही पता चलेगा
आगरा जनपद लोक सभा मतदान प्रतिशत 6 बजे तक मतदान प्रतिशत
लोक सभा क्षेत्र 18-आगरा (अ0जा0)
86- एत्मादपुर 58.94
87- आगरा कैंट 48.02
88- आगरा दक्षिण 51.78
89- आगरा उत्तर 51.19
106- जलेसर 63.24
कुल मतदान 54 प्रतिशत
(2)लोक सभा क्षेत्र 19-फतेहपुर सीकरी
90-आगरा ग्रामीण, 56.77
91- फतेहपुर सीकरी 62.01
92- खेरागढ़, 59.08
93- फतेहाबाद 59.71
94- बाह 48.68
कुल मतदान, 57.2 प्रतिशत

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें