My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 18 मई 2024

गुरुवर संगीत समारोह में सुर, लय और ताल का संगम


गुरुवर संगीत समारोह में सुर, लय और ताल का संगम
वर्षों से शास्त्रीय संगीत को समर्पित नगर की प्राचीनतम संस्था पंडित गोपाल लक्ष्मण गुणे जी द्वारा 1944 में स्थापित भारतीय संगीतालय आगरा के वार्षिक संगीत समारोह गुरूवर संगीत सम्मेलन जे पी सभागार मे आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदा देवी के  सम्मुख  डॉ. हेमेन्द्र विक्रम सिंह , डॉ बीना शर्मा एवम अशोक राव कर्मकर के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण से हुआ।
भारतीय संगीतालय के छात्र-छात्राओं द्वारा राग कलावती में सरस्वती दिना प्रस्तुत की गई तबले पर संगत रविन्द्र सिंह  तथा हारमोनियम पर किंजल शर्मा ने संगत की।
कार्यक्रम में प्रथम प्रस्तुति भारतीय संगीतालय के वरिष्ठ छात्र श्री शिव कुमार शर्मा द्वारा राग यमन में विलंबित एवं द्रुत ख्याल स्तुत किया हारमोनियम पर संगत डॉ. राहुल निवेरिया ने एवं तबले पर  हरिओम माहौर ने। राष्ट्रीय स्याति प्राप्त सरोद वादक पं. प्रभात कुमार ने अपने सरोद वादन से सबका मन मोह लिया है। उन्होंने राग नंदकौस झपताल में विलम्भित गत तथा द्रुत गत प्रस्तुत की साथ ही राग शिवरंजनी में धुन सुनाकर सभी श्रोताओ को भक्तिरस से ओतप्रोत कर दिया आपके साथ तबले पर बनारस से पं. अभिषेक मिश्रा ने  संगत दी
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे बैंग्लोर से पधारे श्री प्रवीन कराडगी जी जिन्होने भारतीय शास्त्रीय संगीत गायन का प्रारंभ राग मालकौस एक ताल में विलंबित ख्याल पग लागन दे तथा द्रुत ख्याल. मन मंदिर में ताल तीनताल में प्रस्तुत किया तत्पश्चात आपने खमाज राग में द्रुत ख्याल तत्पश्चात भजन "चलो मन गंगा जमुना तीर "
आगरा के सुधी संगीत श्रोताओं को अपनी संगीत साधना के बल पर परम आनंद की अनुभूति कराई।उनके साथ हारमोनियम पर देश के ख्याति प्राप्त कलाकार पं. टी रविन्द्र तथा तबले पर उत्कृष्ट तबला वादक पं. सुभाष कांतिदास जी (दिल्ली) जी ने शानदार संगत की
कार्यक्रम में शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में उनके अविस्मरणीय योगदान के लिए  श्री विजय राघवाचार्य को श्रृद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया।
संगीत समारोह की अध्यक्षता डॉ. हेमेन्द्र विक्रम सिंह (वरिष्ठ होम्योपैथिक फिजीशियन)  तथा मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व निदेशक केन्द्रीय हिन्दी संस्थान, आगरा डॉ. बीना शर्मा जी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
मंच संचालन कु. लीना परमार जी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री अशोक राव करमरकर एवं भारतीय संगीतालय के प्राचार्य श्री गजेन्द्र सिंह  ने किया। संरक्षक पं. नरेश मल्होत्रा जी ने सभी का आभार व्यक्त कार्यक्रम में उपस्थित के लिए आभार व्यक्त किया. संजीवनी मानेकर, पूजा बंसल, विलास पालखे, मोनिका, डॉ. रेखा आदि सहित नगर के संगीत जगत की गणमान्य हस्तियाँ उपस्थित रही।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages