आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने केन्द्रों को सीसीटीवी की निगरानी में पेपर खोलने के आदेश दिए हैं। साथ ही पेपर निर्धारित समय से पहले खोलने पर केन्द्रों को डिबार करने की चेतावनी दे दी है। विवि ने रिकार्डिंग की फुटेज की सीडी भी उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है। सत्र 2021-22 की मुख्य परीक्षा करा रहा है। विवि ने परीक्षाओं को सीसीटीवी की निगरानी में आयोजित कराने और सीसीटीवी का लिंक विश्वविद्यालय के नियंत्रण कक्ष से जोड़ने के निर्देश दिए थे। हालांकि अभी तक विश्वविद्यालय विवि केन्द्रों के सीसीटीवी तक नहीं पहुंच पाया है।
अब विवि ने अब प्रश्न पत्रों को सीसीटीवी की निगरानी में खोलने के आदेश दे दिए हैं। विवि की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि नोडल परीक्षा केन्द्रों द्वारा उपलब्ध कराये गये प्रश्नपत्रों के पैकिट को प्रत्येक पाली में परीक्षा आरंभ होने से 15 मिनट पहले किसी भी स्थिति में ना खोला जाए। इसके साथ ही प्रश्नपत्र की कैच संख्या और शीर्षक व तिथि का मिलान भी पेपर खोलने के दौरान किया जाए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें