यूपी में फिर खिल सकता है कमल, दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है सपा
2017 के विधानसभा चुनाव में 312 सीटें जीतने वाली बीजेपी को 2022 के विधानसभा चुनाव में 233-252सीटें ही मिलने के आसार हैं. इतनी सीटों के साथ बीजेपी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में कामयाब हो सकती
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ चुनावी बिसात बिछ चुकी है बिखरे हुए विपक्ष से भाजपा लगातार लीड हासिल कर सरकार बनाने की सबसे मजबूत दावेदार है
राज्य में सत्ताधारी भाजपा के आगे सरकार बचाने की चुनौती है। ऐंटी-इनकम्बेंसी के अलावा उसे विपक्ष की धार को भी कुंद करना होगा। राज्य में बीजेपी के अलावा समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस प्रमुख दलों में शामिल हैं। इनके अलावा आम आदमी पार्टी और AIMIM भी इस बार चुनाव में ताल ठोंक रहे हैं।
हालांकि किसकी सरकार बनेगी ये फैसला चुनावों के बाद ही हो सकेगा. लेकिन बिभिन्न एक्जिट पोल से कुछ स्थिति साफ होती दिख रही है.
सभी एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी सत्ता में फिर से वापसी कर सकती है. हालांकि बीजेपी को सीटों को लेकर बड़ा नुकसान होगा. 2017 के विधानसभा चुनाव में 312 सीटें जीतने वाली बीजेपी को 2022 के विधानसभा चुनाव में 225-255 सीटें ही मिलने के आसार हैं. इतनी सीटों के साथ बीजेपी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में कामयाब हो सकती है. 403 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 202 सीटें होनी जरूरी है.
सपा दूसरे नंबर पर हो सकती है सबसे बड़ी पार्टी
समाजवादी पार्टी (सपा)135-145 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रह सकती है. 2017 के मुकाबले सपा के लिए ये एक बढ़त होगी. 2017 में उसे सिर्फ 47 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. वहीं बसपा को सिर्फ 19 सीटें मिली थीं. ओपिनियन पोल के हिसाब से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 28-32 सीटों के बीच जीत सकती है. प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रयास के बावजूद, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस यूपी के मतदाताओं को प्रभावित करने में सफल होती नहीं दिख रही है.
क्षेत्रवार सीट का अनुमान
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें