Post Top Ad
Your Ad Spot
गुरुवार, 12 मई 2022
राजस्थान के शातिर चोरों ने की थी एक करोड़ की चोरी
आगरा । अजमेर राजस्थान के शातिरों ने ताजनगरी आगरा को गुनाहगाह बना रखा है ।। इस का खुलासा उस वक्त हुआ जब आगरा पुलिस ने विगत दिनों थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में हुई करीब एक करोड़ की चोरी के मामले में 9 शातिरों को धर दबोचा ।। विगत 23 अप्रैल को थाना जगदीशपुरा के जयपुर हाउस निवासी मोहन लाल अग्रवाल के यहां पर करीब एक करोड़ की चोरी हो गई थी । तभी से थाना पुलिस बदमाशों की सुरागकसी में लगी थी ।। एसएसपी आगरा सुधीर कुमार सिंह के मुताबिक, पकड़े गए शातिर अजमेर राजस्थान निवासी हैं ।। गैंग लीडर राजू अपने 8 अन्य साथियों के साथ मिलकर उन मकानों की रेकी करता था, जो सुनसान इलाके में पड़ते हैं ।। रेकी के बाद ही वारदात को अंजाम दे देते थे । पुलिस ने शातिरों के पास से लगभग आधा किलो सोना, 7500 रुपये नकद और अवैध असलाह बरामद किए हैं ।। पुलिस ने इस मामले में पुलिस के मुताबिक शातिरों के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है । पुलिस ने चोरी की इस वारदात को अंजाम देने वाले राजू, विनोद रामफल, प्रभुलाल, जयनारायण, शंकर, नरेंद्र अग्रवाल, अशोक और विक्रांत को गिरफ्तार किया है । ।
Tags
CRIME#
खबरों को पढ़ने के बाद अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के व्हॉट्सऐप ग्रुप में शेयर जरूर करे।
Share This
About MY NEWS NETWORK
CRIME
Tags:
CRIME
खबरों को पढ़ने के बाद अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के व्हॉट्सऐप ग्रुप में शेयर जरूर करे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Post Top Ad
Your Ad Spot
Author Details
For More Information you can Contact :
Mr.P.P.Singh.
Ph;9927544440 Agra


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें