भाजपा ब्रज क्षेत्र चिकित्सा प्रकोष्ठ ने समाज के अंतिम पायदान के व्यक्तियों के स्वस्थ जीवन के लिए चिरंजीवी हॉस्पिटल सिवकंदरा पर लॉयन्स क्लब निओ के सहयोग से आयोजित चिकित्सा शिविर का शुभारंभ सांसद एस पी सिंह बघेल केंद्रीय कानून राज्य मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।
इस अवसर पर बोलते हुए एस पी सिंह बघेल ने कहा कि चिकित्सकों ने कोरोना काल मे अपनी जान की परवाह किये बगैर कोरोना से लड़ने में शानदार भूमिका निभाई।
ब्रज क्षेत्र चिकित्सा प्रकोष्ठ सयोंजक डॉ हेमेंद्र विक्रम सिंह ने कहा ने बताया कि प्रकोष्ठ अभी दो सौ से अधिक चिकित्सा शिविर लगाकर समाज सेवा में जुटा हुआ है डॉ चंदन पराशर ने कहा कि आज खराब जीवन शैली के कारण थायरोड एवम मधुमेह के शिकार हो रहे है।
जीनोम पैथॉलजी के निदेशक एवम चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉक्टर पंकज नगाइच ने शिविर में मरीजो की जांचें विशेष रियायती दरों पर करने की व्यवस्था की
शिविर में डॉ चंदन कुमार,डॉ कुशल सिंह, डॉ शिवानी शिखा,डॉ शिवालिका शर्मा,डॉ रजनीश सिंह ने मरीजो की जांच कर उचित चिकित्सा सलाह एवं उपचार दिया
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें