आगरा में कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा गंभीर होता जा रहा है।
कोरोना की संभावित तीसरी लहर दस्तक दे चुकी है। जनवरी के पहले सप्ताह में ही सोमवार को रिकॉर्ड 33 नए संक्रमित मिले हैं जबकि रविवार को 28 केस मिले थे जिले में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 90 हो गई हैं।
अभी तक संक्रमित मिले मरीजो में ओमिक्रोन की पुष्टि नही हुई है अगर ये मरीज डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित है तो बड़े खतरे का संकेत है याद रहे कि अप्रेल माह में डेल्टा वैरिएंट ने तबाही मचा दी थी जिससे उपलब्ध स्वास्थ सेवाएं ध्वस्त हो गयी थी,चारो तरफ ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी ने मौतों के आंकड़े बढ़ा दिए थे
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने 45 रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) गठित कर संक्रमण नियंत्रण के लिए सभी विभागों के साथ बैठक कर पूरे सिस्टम को सक्रिय कर सभी विभाग प्रोटोकॉल का पालन करने का निर्देश जारी किए। तीसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है। अगले दस दिनों में केस बढ़ने का अनुमान है। आकस्मिक स्थिति में संक्रमण से निपटने के लिए कमांड सेंटर को भी पुनः संचालित किया जा रहा है । डी एम ने लोगों से अपील की है कि वह मास्क लगाकर रहें। बेवजह घर से बाहर न निकलें। बुजुर्ग, बच्चे और बीमार लोग घर पर ही रहें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें