समाजवादी पार्टी से जुड़े उद्योगपतियों के यहां छापेमारी का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है । सुबह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी एसीई ग्रुप नोएडा के अजय चौधरी के यहां आयकर छापेमारी के बाद आगरा में इनकम टैक्स विभाग ने तीन अलग-अलग जगह छापेमारी की है। यह छापेमारी आगरा के बडे़ जूता निर्यातक घरानों के यहां हुई है। इसी क्रम में आगरा में भी कई जगह छापे मारे गए हैं। सूत्रों के अनुसार आगरा के लाजपत कुंज निवासी जूता निर्यातक विजय आहूजा और मनु अलग नोवा ग्रुप के आवास पर सुबह इनकम टैक्स की टीम पहुंची है। मनु अलग को अखिलेश यादव का करीबी माना जाता है। हालांकि मनु का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। इसके अलावा विजयनगर निवासी महिला शू एक्सपोर्टर मानसी चंद्रा के आवास पर भी आयकर विभाग की टीम पहुंची है।
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर घर के सदस्यों मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए।
तीनों के यहां इनकम टैक्स विभाग ने सुबह करीब साढे़ सात बजे एक साथ रेड की। सभी लोगों के फोन जब्त कर लिए गए हैं। किसी को घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं है। वहीं, तीनों जगह पर पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात कर दी गई है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें