My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 26 दिसंबर 2021

पीयूष जैन के कानपुर-कन्नौज आवास से 257 करोड़ मिले

 


काली कमाई का बादशाह निकला पीयूष जैन, अब तक 257 करोड़ कैश, 15 किलो सोना, 50 किलो चांदी बरामद

कानपुर आवास से 185 करोड़ रुपए की नगदी मिलने के बाद पीयूष जैन के कन्नौज स्थित पैतृक आवास से भी रकम मिलने का सिलसिला जारी है.
जीएसटी विजलेंस टीम के 36 अफसर जांच में जुटे हुए हैं

कानपुर आवास से 185 करोड़ रुपए की नगदी मिलने के बाद पीयूष जैन के कन्नौज स्थित पैतृक आवास से भी रकम मिलने का सिलसिला जारी है. यहां जीएसटी विजलेंस टीम के 36 अफसर जांच में जुटे हैं. मकान के अंदर अलमारियों, लॉकर्स को तोड़कर जांच टीम ने नकदी बरामद की है. खबर लिखे जाने तक जांच अधिकारी 15 अलमारियां व 20 ताले तोड़ चुके हैं. सूत्रों की माने तो जीएसटी विजलेंस टीम को पीयूष जैन के घर से बोरों में भरे नोटों का जखीरा मिला है. यहां से 9 ड्रम संदल, करीब 72 करोड़ की नगदी बरामद हुई है. भारी मात्रा में सोना और चांदी भी बरामद होने की सूचना है.
पीयूष जैन के कानपुर-कन्नौज आवास से 257 करोड़ मिले

शनिवार रात से ही नोट गिनने की तीन मशीनें पीयूष जैन के कन्नौज आवास में लगी हैं. अब तक कानपुर और कन्नौज स्थित आवास से बरामद कैश का जोड़ 257 करोड़ रुपए ठहरता है. इसके अलावा जीएसटी विजलेंस टीम द्वारा पीयूष के पैतृक आवास से 15 किलो सोना और 50 किलो चांदी बरामद करने की खबर भी है. नोटों की गिनती जारी है. छापेमारी के दौरान जांच टीम को कुछ डायरी और बिल भी मिले हैं. इनमें कई कंपनियों से कच्चा माल खरीदने और बेचने का जिक्र है. जीएसटी विजलेंस टीम अब इन कंपनियों से संपर्क कर बिल और डायरी में दर्ज जानकारी की तस्दीक करेगी.

घर के अंदर तहखाना, बोरियों में भरकर रखे गए रुपये

इत्र कारोबारी के यहां जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है नए-नए खुलासे हो रहे हैं. जांच में पता चला है कि पीयूष जैन के कन्नौज स्थित मकान में तहखाना है. इसमें बोरियों में रुपये भरकर रखे गए हैं. इसके अलावा मकान की दीवारों में नोटों की गड्डी और गहने छिपाकर रखने की बात सामने आई है. पूरे मकान की दीवारों में जगह-जगह नोट या गहने छिपाकर रखने की आशंका के चलते डीजीजीआई की टीम ने लखनऊ के पुरातत्व विभाग के अफसरों से संपर्क किया है. पुरातत्व विभाग की टीम उपकरणों के माध्यम से नोट, गहने आदि का पता लगाएगी.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages