जींस पहनने वाली लड़कियां मोदी को नहीं करती पसंद
भोपाल में एक कार्यक्रम को सबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की है. उन्होंने प्रियंका गांधी वाड्रा के लड़की हूं लड़ सकती हूं के थीम सॉन्ग पर कहा कि जींस पहनने वाली लड़कियां पीएम मोदी को पसंद नहीं करती हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो 40 साल से ज्यादा की महिलाएं है वो मोदी से प्रभावित है जो लड़की जींस पहनती है वो मोदी से प्रभावित नहीं है. साथ ही दिग्विजय ने सावरकर और हिंदुत्व को लेकर भी बीजेपी को जमकर निशाने पर लिया.
दरअसल, बीते शनिवार को जन जागरण अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिग्विजय सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि जींस पहनने वाली लड़कियां और मोबाइल रखने वाली लड़कियां मोदी से प्रभावित नहीं है, सिर्फ 40 से 50 साल वाली महिलाएं मोदी से प्रभावित हैं.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें