देश में 3 जनवरी से 15 से 18 साल तक के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी. इसके लिए 1 जनवरी से रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा. कोविन प्लेटफॉर्म चीफ डॉ. आरएस शर्मा ने बताया कि इसके लिए कोविन ऐप पर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे.
डॉ. आरएस शर्मा ने बताया कि 10वीं का आईडी कार्ड भी रजिस्ट्रेशन के लिए आइडेंटिटी प्रूफ माना जाएगा. ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ स्टूडेंट्स के पास आधार कार्ड या फिर कोई दूसरा पहचान पत्र नहीं होगा.
वैक्सीनेशन के रजिस्ट्रेशन की यह है पूरी प्रक्रिया
- सबसे पहले कोविन ऐप पर जाएं. अपना मोबाइल नंबर डालें. ओटीपी आएगा, इसे डालकर लॉग इन करें.
- अब आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, पेंशन पासबुक, एनपीआर स्मार्ट कार्ड, वोटर आईडी, यूनीक डिसएबिलिटी आईडी या राशन कार्ड में से कोई एक फोटो आईडी प्रूफ को चुनें.
- अपने द्वारा चुनी गई आईडी का नंबर, नाम डालें. इसके बाद जेंडर और डेट ऑफ बर्थ को चुनें.
- मेंबर ऐड होने के बाद आप अपने निकटतम एरिया का पिन कोड डालें. वैक्सीनेशन सेंटर की लिस्ट आ जाएगी.
वैक्सीनेशन की डेट, टाइम और वैक्सीन को सिलेक्ट करें. सेंटर पर जाकर वैक्सीनेशन कराएं.
- वैक्सीनेशन सेंटर पर आपको रिफरेंस आईडी और सीक्रेट कोड की जानकारी देनी होगी. जो आपको रजिस्ट्रेशन करने पर मिलती है.
- इसी तरह आप अपने लॉग इन से दूसरे मेंबर को जोड़कर उनके वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें