My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

रविवार, 26 दिसंबर 2021

आगरा आर एस एस के कार्यलय पर पथराव,आधा दर्जन कार्यकर्ता घायल दो गंभीर

 मोतीकुंज बिल्लोचपुरा  स्थित आरएसएस के कार्यालय पर उस समय चीख पुकार मच गई जब कुछ लोगों ने इस कार्यालय पर पथराव करना शुरू कर दिया। भीषण पथराव में कई आरएसएस कार्यकर्ता घायल हो गए हैं।


इस पथराव में आधा दर्जन आरएस9एस कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आधा दर्जन में से दो कार्यकर्ताओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सख्त कार्यवाही की मांग

घटना की जानकारी होते ही भाजपा विधायक योगेंद्र उपाधयाय समेत संगठन के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए तो वहीं भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने लोहा मंडी थाने का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया और पथराव करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

माहौल बिगाड़ने की कोशिश

यह पूरा मामला लोहामंडी थाना क्षेत्र के मोती कुंज स्थित आरएसएस कार्यालय का है। बताया जाता है कि दूसरे समुदाय के कुछ असामाजिक तत्वों ने इस कार्यालय पर पथराव किया है। सूत्रों की मानें तो विशेष समुदाय के कुछ अराजक तत्व कार्यालय के पास अवांछनीय गतिविधियों में संलग्न रहते है ।
आज आरएसएस कार्यकर्ताओं ने लोगों को यहां शराब पीने से मना किया। इस पर असामाजिक तत्व भड़क गए और उन्होंने पथराव शुरू कर दिया।

बताया जाता है कि   घटना की जानकारी होते ही भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित व गौरव राजावत कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। लोहा मंडी थाने का भी घेराव किया और असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी की मांग की।

इस घटना के बाद क्षेत्र का माहौल गरमा गया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages