My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 8 अक्टूबर 2020

आई टीआई का लिपिक ब्लैकमेलिंग में लिप्त!


 आगरा में शिक्षा विभाग के राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान  में 12 वर्षो से  तैनात  लिपिक मोहम्मद अफ़रोज़ के  काले हुनर एवं वशीकरण तंत्र  के सामने शिक्षा विभाग के बड़े अफसर दुम दबाए उसके सामने नतमस्तक रहते है यही वजह है कि प्राइवेट आई टी  आई एसोसिएशन एवं पूर्व विधायक द्वारा इनके कारनामे की शिकायत पर तत्कालीन जिलाधिकारी गौरव दयाल ने  आदेश में स्पष्ट रूप से इनके गैर शासकीय कार्यों एवं निजी स्वार्थों में  लिप्त रहने की टिपण्णी के साथ तत्कालीन प्रधानाचार्य को  इसके तुरंत स्थानतारणके आदेश दिए थे तब तत्कालीन प्रधानाचार्य द्वारा  निदेशालय के पत्र संख्या 1501/एक/टी-1/0903 स्थानांतरण/व.स/2018 दिनाक 25 मई 2018 के द्वारा प्रशासनिक आधार पर मो. अफरोज का स्थानानतरण राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एत्मादपुर से राजकीय   औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भिंगा, श्रावस्ती के लिए किया गया था। परन्तु  लिपिक अफ़रोज़ ने अपनी दबंग छवि एवम  शिक्षा विभाग के परजीवी अधिकारियों से बनाये रिश्तों के 

बल बूते पर  तत्कालीन निदेशक प्रांजल यादव से नियम विरुद्ध छह सौ  किलोमीटर दूर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आगरा में अवैध रूप से अटैच कर लिया जबकि वेतन भिंगा, श्रावस्ती से ही निकल रहा है।

अब भी यहां  वह केवल सबसे दुधारू सीट प्राइवेट आई. टी. आई के अफिलेशन एवम परीक्षा के काम  के नाम पर प्राइवेट आई टी आई के संचालकों एवम छात्रों का शोषण करते हुए अवैध उगाई में लिप्त रहते है अपने काले कारनामो को अंजाम दे रहे है


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages