My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2020

राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच आगरा चैप्टर के द्वारा 88वां भारतीय वायुसेना दिवस मनाया


 राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच आगरा चैप्टर के द्वारा 88वें भारतीय वायुसेना दिवस पर भारतीय वायुसेना की शूरवीरता पर एक ई- सेमिनार का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ हर्ष तोमर  द्वारा वायुसेना की शूर वीरता पर डाक्यूमेंट्री फ़िल्म की  प्रस्तुति से हुआ।
कार्यक्रम में बोलते  हुए मुख्य वक्ता एयरमार्शल डा.आर.सी बाजपेयी ने कहा कि भारतीय वायुसेना का शुरुआत सन् 1932 में हुई तथा सन्1947 मे स्वत्रंत भारत की अपनी कम सैन्य शक्ति के साथ लगातार भारतीय वायुसेना तकनीकी ,साहस व पराक्रम के साथ आज विश्व मे चौथे स्थान है। उन्होंने इस आपदा काल में युवाओं को आत्मनिर्भर होने का पाठ सिखाया। मंच के राष्ट्रीय महामंत्री श्री गोलोक बिहारी राय ने कहा कि आज का दिन भारत के लिए गौरव का दिन है
अटल टनल के हीरो रहे आगरा चैप्टर के संरक्षक ब्रगेडियर मनोज कुमार नेबताया कि भारत सरकार के द्वारा आने वाले समय मे एन.सी.सी. कैडेट्स को सेना का प्रशिक्षण भी दिया जायेगा जिससे अधिक से अधिक युवा वर्ग को सैन्य शक्तियों में सम्मिलित करके सशक्त भारत का निमार्ण किया जा सके।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्काउड्न लीडर ए.के. सिंह ने कहा की भारत अपनी सैन्य शक्ति व बौद्धिक सम्पदा से विश्व मे अपनी पहचान बना चुका है। वर्तमान मे आगरा की धरती पर जन्मे एयर चीफ मार्शल राकेश भदौरिया के कुशल नेतृत्व से वायुसेना ने चीन पर नकेल लगा रखी है। सीमाओं पर नाकेबंदी के लिए भारत सरकार के प्रयासो से उच्च तकनीकी के लडाकू राफेल विमानों का वायुसेना मे शामिल होना बहुत ही महत्वपूर्ण रहा है।
इसके साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के श्री रवीन्द्र पाल सिंह टिम्मा ,श्रीअतुल सरीन ,ठा. पवन सिंह , डा.राजीव उपाध्याय , कर्नल जी.एम. खान, कर्नल उमेश दुवे ,डा. गजेंद्र तोमर, नागेंद्र सिंह डा.दिवाकर तिवारी , डा. पी.के. उपाध्याय, श्री नरेन्द्र शर्मा, इंजी. जय कुमार, तरश वशिष्ठ, विनोद गुप्ता, अमितेश दीक्षित, जीतू चौहान, अरविन्द बघेल, आदि अनेक सवाजसेवी व बुद्धिजीवी वर्ग ने सहभागिता प्रदान की। सभी एन. सी.सी. कैडेट्स की उपस्थित बहुत ही प्रसंशनीय रही।
अन्त में ई सेमीनार का संचालन एवम उपस्थित सभी लोगों का डा. डी.एस.तोमर ने आभार व्यक्त किया तथा राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages