राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच,आगरा चैप्टर के तत्वाधान मे दुनिया की सबसे उँची अटल टनल के निर्माण में मुख्य अभियंता रहे आगरा के लाल बिग्रेडियर मनोज कुमार का नागरिक अभिनंदन किया गया
इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में एशिया का सबसे विशाल संस्था के आर.बी.एस इंजीनियरिंग टैक्नीकल कैम्पस के निदेशक प्रोफेसर बी.एस.कुशवाह व निदेशक (वित्त एवं प्रशासनिक) प्रोफेसर पंकज गुप्ता तथा डा.डी.एस.तोमर ने बिग्रेडियर मनोज कुमार को राष्ट्रीय गौरवशाली कार्य के लिए स्मृति चिह्रन भेंटकर करके सम्मानित किया । प्रोफेसर बी.एस.कुशवाह जी ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के चीफ इंजीनियर रहे ब्रिगेडियर मनोज कुमार का सम्मान हम सब के लिए एक गौरवशाली पल है। इससे इंजीनियरिंग कर रहे युवाओं को अवश्य प्रेरणा प्राप्त होगी जिससे सही मायने में वे ऐसे अभियंता व सेना के अधिकारियो को अपना सच्चा हीरो व रोल माडल मान सकेंगे।
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय अटल टनल के मुख्य अभियंता रहे बिग्रेडियर मनोज कुमार ने इस प्रोजेक्ट के निर्माण के दौरान के अनुभव को साझा करते हुए बताया कि इस टनल को बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) ने बनाया तथा इसको बनने में दस साल का समय लगा ।यह अटल सुरंग करीब 9 किलोमीटर लंबी और 10 मीटर चौड़ी है. इसके बनने से मनालीसे लेह जाने में 45किलोमीटर की दूरी कम हो जायेगी तथा सामारिक तौर से भारत की सैन्य शक्ति में भारी इजाफा होगा। टनल के डिजाइन को इस तरह से बनाया गया है कि कि बर्फ और हिमस्खलन से इस पर कोई असर न पड़ेगा तथा यहां यातायात किसी भी मौसम में अवरुद्ध नहीं होगा
कार्यक्रम के अध्यक्ष स्वाक्ड्न लीडर ए.के. सिंह ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के बावजूद विभिन्न संस्थाओं के द्वारा आज का यह बिग्रेडियर मनोज कुमार जी का अभिनंदन समारोह आगरा के लिए बहुत गौरव की बात है
केकार्यक्रम संयोजक रवीन्द्र पाल सिंह टिम्मा ने बताया कि जब हम सब को ज्ञात हुआ कि माननीय प्रधानमंत्री जी 3 अक्टूबर को जिस अटल टनल कि लोकापर्ण करने जा रहे है इसमें हमारे आगरा के ही लाल बिग्रेडियर मनोज कुमार जी ने एक ऐसा इतिहासिक अटल टनल का मुख्य अभियंता के तौर पर काम किया है जिसे दुनिया की सबसे उँची टनल से जाना जायेगा। इससे हम लोगों को बिग्रेडियर साहब का नागरिक अभिनंदन समारोह करने की प्रेरणा प्राप्त हुई।
कर्नल जी. एम.खान ने कहा कि बिग्रेडियर मनोज कुमार जी ने विषम परिस्थितियों में रोहतांग जोकि वर्तमान मे अटल टनल के चीफ इंजीनियर पद पर कार्य करते हुए बडी ईमानदारी ,निष्ठा ,लगन व अपनी टीम का कुशल नेतृत्व के साथ इस टनल का निमार्ण कार्य कराया। कर्नल खान ने कहा कि सेना में राष्ट्रधर्म के अतिरिक्त कोई मजहब व आरक्षण नहीं होता है जिससे भारतीय सैन्य शक्तियां मजबूत और संगठात्मक तौर से सबसे सबल है।
राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के राष्ट्रीय मार्ग दर्शक व संस्थापक इंद्रेश कुमार जी व राष्ट्रीय महामंत्री श्री गोलोक बिहारी जी ने वीडियो कांफ्रेसिंग से बधाई दी।
मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डा.रजनीश त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय गौरव के तौर पर सम्मानित करते हुए बिग्रेडियर मनोज कुमार जी को भारत के युवाओं के लिए एक प्रेरणता होगे।
जयपुर से आई अंतरराष्ट्रीय ज्योतिषाचार्या सरस्वती गौंड ने भी सम्मानित किया ।
इस अवसर हिंदुस्तान सांइस एण्ड टैक्नोलॉजी कालेज के निदेशक डा. राजीव उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्र के प्रति निष्ठा व समर्पण के साथ किये कार्यों की सराहना समाज मे होना आवश्यक है
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी पूरन डाबर, श्री राजीव अग्रवाल , डा.सी.के.दुबे ,डा.राजीव उपाध्याय, श्री राम कुमार गुप्ता , श्री गौरीशंकर सिकरवार ,डा. हरेन्द्र चौहान , डा. मनीष गुप्ता , अमितेश दीक्षित, इंजी. प्रशांत मिश्रा, डा.अनुराग शर्मा, डा. दिवाकर तिवारी, श्रीमती रूचि चतुर्वेदी आदि सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने विचार व्यक्त किये। आयोजन मे प्रमुख रूप से राजा बलवंत सिंह इंजीनियरिंग टैक्नीकल कैम्पस , नेशनल चैम्बर्स आँफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्री, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, शारदा ग्रुप, एम.पी.एस. ग्रुप , भारत विकास परिषद, गुरसिख वैलफेयर एसोसिएशन, जलाधिकार फाउंडेशन, शब्दोत्तव फाउंडेशन, धडकन फाउंडेशन, दि इंस्टीट्यूट्स आफ इंजीनियर्स , होटल एसोसिएशन, इंडियन सोसायटी आफ जैनेटिक बायोटेक रिसर्च एण्ड डवलपमेंट आदि सस्थाओं ने समारोह में सहभागिता की
कार्यक्रम का धाराप्रवाह कुशल संचालन ठा. पवन सिंह व डा. गजेंद्र सिंह तोमर ने किया। श्री अतुल्य सरीन तथा डा. डी.एस.तोमर ने सभी अतिथियों का मंच की ओर से आभार भी व्यक्त किया।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें