My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

मंगलवार, 1 सितंबर 2020

CBI को सहयोग ना करना रिया को पड़ा महंगा, IPS नूपुर शर्मा ने जड़ा ज़ोर दार थप्पड़ ?

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के इतने महीनों बाद पहली बार रिया बीते दिनों मीडिया के सामने आई और एक के बाद एक कई टीवी चैनल को इंटरव्यू दिए। हालांकि रिया की यह बात सुशांत के चाहने वालों और परिवार वालों को पसंद नहीं आ रहे हैं। लगातार सुशान्त के परिवार की तरफ से भी इस पर रिएक्शन आ रहे हैं। वहीं बीते दो दिनों से ट्वीटर तथा अन्य सोशल मीडिया साइट पर रिया का हैशटैग चला कर यह बात कही जा रही है कि सीबीआई की पूछताछ के वक्त रिया ने ज़ोरदार थप्पड़ खा लिया है। सोशल मीडिया सूत्रों की माने तो जांच में सहयोग ना करने की वजह से उन्हें आईपीएस नूपुर शर्मा के हाथों का तमाचा खाना पड़ा।
हालांकि अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। मगर सुशान्त के चाहने वाले सोशल मीडिया पर इस बात को साझा कर रहे हैं और खुशियां मना रहे हैं। जब इस खबर की पड़ताल की तो पता चला कि कुछ लोगों ने एक निजी चैनल का हवाला दे कर इस खबर को फैलाने का काम किया है। देखते ही देखते यह खबर सोशल मीडिया और जबरदस्त तरीके से वायरल होने लग गई। बहुत से लोग रिया की फोटो के साथ एक आईपीएस अधिकारी की ड्रेस वाली महिला की फोटो भी साझा कर रहे हैं, और उन्हें नूपुर शर्मा बता रहे हैं।
हालांकि जब तक अधिकारीक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं होती इस पर यकीन करना मुश्किल है। वहीं रिया की तरफ से भी ऐसी किसी बात की खबर नहीं आई कि पूछताछ के दौरान उनके साथ ऐसी घटना हो। गौरतलब है कि अपने इंटरव्यू के दौरान रिया ने कहा था कि कोई भी जांच आसान नहीं होती, हर जांच में कई तरह की परेशानी होती है। और वो फिलहाल उन परेशानियों का सामना कर रहीं हैं।


 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages