My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

सोमवार, 31 अगस्त 2020

आगरा में मां बाप और बेटे के तिहरे हत्याकांड से सनसनी




आगरा के नगला किशनलाल में अलसुबह हुए तिहरे हत्याकांड की घटना से सनसनी फैल गई। थाना एत्मादउद्दौला के नगला किशनलाल में घर में सो रहे दंपती और उनके 23 वर्षीय बेटे की देर रात हत्या कर उनके शव जलाने की कोशिश की गई। उनके हाथ पैर बंधे और मुंह पर टेप और पॉलीथिन लगी मिली। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। घर से सामान भी गायब बताया जा रहा है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

मृतक रामवीर मूलरूप से मथुरा में बल्देव के चौड़ा बंबा का रहने वाला था। करीब 30 वर्ष से आगरा के नगला किशनलाल में अपने परिवार के साथ रह रहा था। तीन कमरों के घर में वे बाहर के कमरे में परचून की दुकान करता था। परिवार में रामवीर के साथ उनकी 55 वर्षीय पत्नी मीरा और बेटा 23 वर्षीय बबलू था। रात 11.30 बजे तक परचून की दुकान खुली थी। सुबह पांच बजे दुकान खुल जाती थी लेकिन सोमवार को जब सुबह छह बजे पड़ोस के लोग दुकान से सामान लेने आए तो दुकान बंद मिली। तब पड़ोसी ने रामवीर के भाई रघुवीर को आवाज लगाकर बुलाया। रघुवीर की पत्नी सुमन ने अंदर घर में देखा तो खौफनाक मंजर था एक कमरे से धुंआ निकल रहा था। अंदर रामवीर और उनकी पत्नी मीरा फर्श पर पड़े थे। उनके शरीर में आग लग रही थी। थोड़ी दूरी पर बेटा बबलू पड़ा था। तीनों के हाथ पैर और मुंह पर टेप लगा था।

सूचना मिलते ही आगरा जोन के एडीजी अजय आनंद, आइजी रेंज ए सतीश गणेश और एसएसपी बबलू कुमार मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुला लिया गया। परिवार की किसी से कोई रंजिश नहीं है। उनकी इस तरह तरह हत्या क्यों हुई, यह कोई समझ नहीं पा रहा है। परिवारीजनों ने बताया कि घटना के पीछे लूट भी हो सकती है। घर से कुछ सामान गायब दिख रहा है। रामवीर ने बेटे की रेलवे में नौकरी के लिए एक वर्ष पहले अपना एक प्लाट बेचा था और वह कैश भी घर में रखता था।

वहीं एडीजी आगरा जोन अजय आनंद ने बताया कि परिवार के तीनों सदस्यों की हत्या हो गई है, इसलिए इसकी जानकारी करने में समय लगेगा। अभी घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। वहीं पुलिस को आशंका है कि तीनों की हत्या गला घोंटकर की गई है और बाद में गैस सिलेंडर से आग लगाने की कोशिश की है। क्योंकि जिस कमरे में तीनों के शव मिले हैं, उसमें रखे गैस सिलेंडर से पाइप निकला पड़ा मिला है। साथ ही पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages