बरेली के बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा ने राजनीति में आने के संकेत दिए हैं. उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने का समय मांगा है. साक्षी मिश्रा ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विकास से काफी प्रभावित हैं. इसी कारण मैं सपा में शामिल होना चाहती हूं. ये वही साक्षी मिश्रा हैं, जिन्हें लेकर पिछले साल बवाल मचा था. साक्षी ने अपने प्रेमी अजितेश से शादी कर ली थी. अजितेश से शादी करने के बाद साक्षी बेहद विवादों में रही थीं. उन्होंने अपने बीजेपी विधायक पिता पर आरोप लगाया था कि उन्हें परेशान किया जा रहा है. कुछ दिन पहले अजितेश को एक मामले में जेल भेजा गया था

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें