My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

गुरुवार, 6 अगस्त 2020

स्टार पुत्र ने क्यो कहा कि ,लोग मुझे सुसाइड करने पर मजबूर कर देंगे

सुशांत सिंह सुसाइड केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर तूफान मचा हुआ है। इस केस में रिया चक्रवर्ती के साथ ही जो नाम सामने आ रहे हैं, उनमें से एक बॉलीवुड एक्टर सूरज पंचाली का नाम भी है। इस केस में अपना नाम सामने आने से वो परेशान हो गए हैं। एक न्यूज पोर्टल से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस केस से उनका कोई लेना-देना नहीं और इसमें बेवजह उनका नाम घसीटा जा रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें इस मामले में कुछ भी नहीं कहना फिर लोग चाहे जो कहें।

सुशांत केस में अपना नाम घसीटे जाने पर सूरज काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि कि कहीं किसी दिन लोग उन्हें खुदकुशी के लिए मजबूर न कर दें। सूरज ने मीडिया के साथ हुई बातचीत में ये बातें की हैं।
उन्होंने ये भी बताया कि पैरेंट्स उन्हें लेकर कितने परेशान रहते हैं कि कहीं वह खुद के साथ कुछ गलत न कर बैठें क्योंकि उनका कहना है कि सूरज इंट्रोवर्ट हैं और अपनी भावनाएं जल्दी किसी के सामने जाहिर नहीं करते।
सूरज को सुशांत की मैनेजर दिशा सालियन के सुसाइड केस में भी सोशल मीडिया पर जिम्मेदार ठहराया जा रहा है और इसी मामले से जोड़कर सुशांत की मौत की घटना को भी लोग देख रहे हैं। अब सूरज ने अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अपनी बात रखने की कोशिश की है और साथ ही सुशांत से अपनी अच्छी बॉन्डिंग के बारे में भी बातें कर रहे हैं। इसी के साथ उनका ये भी कहना है कि वो दिशा को नहीं जानते हैं और न तो कभी लाइफ में उनकी उनसे मुलाकात हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages