Post Top Ad
Your Ad Spot
गुरुवार, 6 अगस्त 2020
टीवी इंडस्ट्रीज से बुरी खबर मशहूर एक्टर ने किया सुसाइड
सिनेमा जगत से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। एक्टर समीर शर्मा की मौत हो गई है। इस पूरे मामले में बड़ी बात ये है कि पुलिस को खुदकुशी का शक हो रहा है। समीर शर्मा का शव मुंबई के मलाड में घर पर पंखे से लटका मिला। बता दें कि समीर कई टीवी शोज में काम कर चुके थे, जिनमें 'कहानी घर घर की' भी शामिल था।अभी तक की जानकारी के मुताबिक समीर शर्मा कुछ दिनों से किसी को नजर नहीं आए थे। वहीं जब उनके फ्लैट से बदबू आनी शुरू हुई तो सोसायटी के चौकीदार ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर आकर जब घर खोला तो पंखे से शव लटकता मिला। ऐसे बताया जा रहा है कि करीब दो दिन पहले ही समीर शर्मा की मौत हो चुकी थी और जब शरीर से बदबू आनी शुरू हुई तो आस पास के लोगों को शक हुआ। जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस अपनी जांच कर रही है।
Tags
Bollyvood#
खबरों को पढ़ने के बाद अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के व्हॉट्सऐप ग्रुप में शेयर जरूर करे।
Share This
About MY NEWS NETWORK
Bollyvood
Tags:
Bollyvood
खबरों को पढ़ने के बाद अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के व्हॉट्सऐप ग्रुप में शेयर जरूर करे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Post Top Ad
Your Ad Spot
Author Details
For More Information you can Contact :
Mr.P.P.Singh.
Ph;9927544440 Agra

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें