एक्टर सुशांत सिह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई के हाथ में आने के बाद राजनीती तेज हो गई है। शिवसेना नेता संजय राउत ने सुशांत सिंह राजपूत के पिता और बिहार सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। संजय राउत के बयान से नाराज कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने बिना किसी का नाम लिए ट्वीट करते हुए कहा कि शिवासेना के सांसद सुशांत सिंह राजपुत के पारिवार के बारे में ओछी बातें कर रहे हैं। शिवसेना को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए, न की टुच्चाापन।
कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर लिखा शिवसेना के सांसद सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के बारे में ओछी बातें कर रहे हैं। हर परिवार की कुछ कहानी होती है। शिवसेनावालों की भी बहुत है। लेकिन सुशांत की मृत्यू एक संवेदनशील विषय है। शिवसेना को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए, न कि टुच्चापन।
बता दें संजय निरुपम का ये ट्वीट राज्यसभा सांसद संजय राउत ने शिवसेना के मुखपत्र में लिखे लेख में आरोप लगाया था कि सुशांत के पिता केके सिंह ने दूसरी शादी की थी। सुशांत इस शादी के खिलाफ थे और इस वजह से पिता के साथ उनके संबंध ठीक नहीं थे। हालांकि सुशांत के मामा आर सी सिंह ने दूसरी शादी की बात को सिरे से खारिज किया।
वहीं संजय राउत के इस बयान से नाराज सुशांत के पिता के के सिंह और चचेरे भाई नीरज सिंह बबलू संजय राउत के खिलाफ केस दर्ज कराएंगे। नीरज कुमार बबलू ने संजय राउत से सार्वजनिक माफी की मांग भी की है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें