बॉलीवुड ऐक्टर संजय दत्त ने मंगलवार को अपनी हेल्थ से जुड़ी बड़ी अपडेट फैंस के साथ शेयर की। संजय मेडिकल ट्रीटमेंट के कारण काम से ब्रेक ले रहे हैं। कहा जा रहा है कि उन्हें लंग कैंसर हैएक्टर संजय दत्त (61) को फेफड़ों का कैंसर डाइग्नोस हुआ है। फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा ने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। बॉलीवुड हंगामा की खबर के मुताबिक संजय दत्ता को स्टेज-3 का लंग कैंसर हुआ है। जल्द ही अमेरिका में इलाज के लिए रवाना होंगे। बता दें कि सांस फूलने की शिकायत के बाद 08 अगस्त को दत्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका COVID-19 का टेस्ट किया गया था जो निगेटिव आया था। उन्हें एक दिन के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
संजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए, 'दोस्तों, मैं मेडिकल ट्रीटमेंट के कारण काम से छोटा सा ब्रेक ले रहा हूं। मेरा परिवार और मेरे दोस्त मेरे साथ हैं। मैं अपने शुभचिंतकों से गुजारिश करता हूं कि मेरी तबीयत को लेकर गैर-जरूरी अनुमान न लगाएं जाएं। आप सभी का प्यार और शुभकामनाएं साथ हैं, मैं जल्द ही वापसी करूंगा।'
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तमाम बड़ेबता दें, संजय दत्त की मां नरगिस और पहली पत्नी रिचा शर्मा को भी कैंसर था।
https://www.instagram.com/p/CDvzBVAnKnx/?utm_source=ig_web_copy_link

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें