टिकटॉक की एक बार फिर एंट्री हो सकती है. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज टिकटॉक के भारतीय कारोबार को खरीद सकती है.
भारत सरकार ने जून में 59 चीनी एप को बैन कर दिया था. चीन सीमा पर लद्दाख की गलवान घाटी में एक हिंसक झड़प के बाद भारतीय सैनिकों की शहादत के बाद यह कदम उठाया गया था. इसके बाद मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज टिकटॉक के भारतीय कारोबार में हिस्सेदारी खरीदने पर विचार कर रही है.
देश की दिग्गज कारोबारी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज माइक्रो वीडियो प्लेटफार्म टिक टॉक के भारतीय कारोबार में हिस्सेदारी खरीदने के लिए शुरुआती स्तर की बातचीत कर रही है. चीन की कंपनी बाइट डांस के शार्ट वीडियो प्लेटफार्म टिकटॉक का कई कंपनियों से सौदा होने की खबरें चल रही हैं.
वास्तव में सॉफ्टवेयर दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने टिकटॉक के अंतरराष्ट्रीय कारोबार को खरीदने के लिए बातचीत तेज कर दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने शॉर्ट वीडियो प्लेटफार्म टिकटॉक को 15 सितंबर तक की डेडलाइन दी है. 15 सितंबर के बाद टिक टॉक को अमेरिका में बैन किया जा सकता है. इस हिसाब से उम्मीद की जा रही है कि माइक्रोसॉफ्ट और टिकटॉक के बीच 15 सितंबर से पहले कोई करार संभव है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें