सुशान्त सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड के गलियारें मानो रहस्यमयी बन गए हो। क्योंकि इन गलियारें में दफन काले राज के नित नए नए खुलासे के जरिये बाहर आ रहे है जो थमने का नाम ही नहीं ले रहे है।
"मेरी बेटी के अंतिम संस्कार में मुझे मारने की धमकी दी थी। जिया खान की मां राबिया खान ने भट्ट पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा है कि "मेरी बेटी के अंतिम संस्कार में मुझे मारने की धमकी दी थी।"
याद हो 3 जून 2013 को अभिनेत्री जिया खान ने फाँसी के फंदे पर झूलते हुए खुदखुशी कर ली थी। राबिया खान जिया खान की माँ है। जिया की मौत में अभिनेता सूरज पंचोली का नाम आया था। लेकिन पुलिस जांच में खुदकुशी पाई गयी थी। ख़ैर,
राबिया ने आगे लिखा है कि महेश भट्ट अंतिम संस्कार में मुझसे बोले जिया तनाव में थी। मैंने उनकी बात से असहमति जताई और कहा कि तनाव में नहीं बल्कि डिप्रेशन में थी।
मेरी इस बात पर महेश भट्ट ने गुस्से में हैरानी भरा जबाब देते हुए कहा की "चुप हो जाओ वरना तुम्हें भी सुला देंगे।" आस-पास में खड़े लोग महेश भट्ट की बात सुनकर हैरान थे।
राबिया खान, सुशान्त सिंह की मौत को आत्महत्या नहीं मानती है। उन्होंने कहा है कि मैंने ही सबसे पहले सीबीआई जांच की मांग की थी।
वाकई इस तरह के खुलासों से सुशान्त का केस मकड़ी के जालें की तरह उलझता जा रहा है। यकीनन कुछ तो जरूर छिपा है। देखना होगा की सीबीआई की नजरों में इस बार क्या निकलता है? कितने बड़े बड़े नाम कैद है इस साजिश में या फिर सिर्फ महज आरोप ही है।
सुशान्त सिंह के केस में अभी तक कई बड़े नाम आ चुके है।
इत्तफाक कहे या संयोग या प्रयोग। राबिया खान, जिया की मौत से उबर नहीं पाई है। उन्होंने एक बात और लिखी है। जिया और सुशांत दोनों के मामले में दोनों के पाटनर्स ने उन्हें जाल में फंसाया था। वह लिखती हैं कि सूरज मेरी बेटी को मारता था पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई भी करना चाहती थी मगर उसे बड़े सुपरस्टार ने बचा लिया। वह कहते थे कि इसका पीछा छोड़ दो यह हमारी फिल्म करने वाला है।
जिया खान ने 3 जून 2013 को आत्महत्या की थी। जबकि सुशान्त सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को, दोनों में महीना जून ही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें