My News Network is a Agra based channel operated by PP Singh Chauhan who is into field of media since 30+ years. He has worked with several media brands like Aaj, Amarujala, Dainik Jagran , DLA and several other brands. This channel focuses on daily news, breaking news, articles and stories covering the area of Agra and Uttar Pradesh. This news blog also covers national news and articles based on national interest.

test

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

शनिवार, 15 अगस्त 2020

मिस्टर फिनिशर ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को फिनिश किया

 भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान किया।

39 साल के धोनी ने शनिवार शाम इंस्टाग्राम पर ‘मैं पल दो पल का शायर हूं’ गाने के साथ एक वीडियो पोस्ट किया। इसके साथ उन्होंने लिखा- आप लोगों की तरफ से हमेशा मिले प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया। आज शाम 7 बजकर 29 मिनट के बाद से मुझे रिटायर ही समझें।

पिछले साल इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के हाथों सेमीफाइल में मिली हार के बाद से ही धोनी क्रिकेट से दूर थे। उन्होंने उस दौरान घरेलू मैच भी नहीं खेले थे और आर्मी के साथ ट्रेनिंग करने चले गए थे। 
धोनी ने अपना पहला मैच 23 दिसंबर 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में खेला था। तब गांगुली कप्तान थे। गांगुली ने अपनी जगह धोनी को नंबर-3 पर बैटिंग के लिए भेजा था। धोनी ने भारत के लिए अब तक सबसे ज्यादा 200 वनडे में कप्तानी की । इसमें भारत को 110 में जीत मिली। वे दुनिया के तीसरे ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा वनडे मैचों में कप्तानी की है। 
बता दें धोनी ने अपनी कप्तानी में देश को 2007 में टी-20 और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप के अलावा 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी जिताई है। दिसंबर 2014 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Top Ad

Your Ad Spot

Pages