नटरांजलि की निदेशक अलका सिंह ने बताया कि "आया सावन झूमके" कांटेस्ट में सभी प्रतियोगिताएं निशुल्क हैं जिनमें आगरा के अलावा देश विदेश के कलाकारों को भी सोशल नेटवर्किंग के जरिए आमंत्रित किया जायेगा,
नटरांजलि थियेटर आर्ट्स द्वारा किया जा रहा है कलाकारों को सोशल मीडिया के माध्यम से जोड़ा जाएगा, इस प्रतियोगिता को दो चरण में आयोजित किया जाएगा प्रथम चरण की शुरुआत 19 जुलाई से होगी जिसमें कलाकारों को अधिकतम 3 मिनट का वीडियो फेसबुक या वाट्सएप के माध्यम से भेजना होगा, प्रतिभागियों को द्वितीय चरण के लिए जज के पैनल द्वारा चयनित किया जायेगा सेलिब्रिटी जज इंग्लैंड से अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कथक नृत्यांगना काजल शर्मा एवं मुख्य निर्णायक मंडल में रंगमंच अभिनेत्री अलका सिंह एवं अवनीश अरोरा, उपाध्यक्ष संरचना सोशल फाउंडेशन रहेंगे, जागरुकता एम्बेसडर डाइटीशियन डा. रेनुका डंग रहेंगी, दिल्ली प्रभारी जूही सिंह (अनंतनाथ फाउंडेशन ), हाथरस प्रभारी सोनवीर चौधरी, उत्तर प्रदेश प्रभारी रविकांत मिश्रा, राजस्थान प्रभारी दीपक सिनसिनवार, पश्चिम बंगाल प्रभारी अर्पिता विश्वास, झारखंड प्रभारी मृत्युंजय ओझा, बांग्लादेश प्रभारी शाहीन आज़ाद, श्रीनगर प्रभारी शबीर अहमद हक़क, उत्तराखंड प्रभारी धनंजय कुकरेती, मणिपुर प्रभारी थम्पासना , गुजरात प्रभारी नवलजीत, हरियाणा प्रभारी आकाश कुमार, मध्य प्रदेश प्रभारी मोहन भदौरिया, महाराष्ट्र से सुमित सरकार, ओडिशा प्रभारी आलोक पांडा, विशाखापत्तनम से आर नागराज पटनायक, असम प्रभारी मोन बोराह, रूस से गलिना हेमंत गौड़ को जोड़ा गया है प्रतियोगिताओं की श्रृंखला निम्न प्रकार से है ; डांस ( क्लासिकल, सेमी-क्लासिकल, फोक ), सिंगिंग (फिल्मी, नोन-फिल्मी), एक्टिंग, काव्य-पाठ,पेंटिंग एवं जागरूकता।
प्रतियोगिता प्रभारी रितु गोयल, रोहित कात्याल रहेंगे एवं व्यवस्था प्रभारी लालाराम तैनगुरिया, शरद जैन रहेंगे। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र व विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा, विस्तृत जानकारी फेसबुक पर Nta Agra एवं नटरांजलि थियेटर आर्ट्स के पेज पर जाकर प्राप्त करें ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें