शिखा शाहरुख खान की 2016 में आई फिल्म 'फैन' में भी नजर आ चुकी शिखा मल्होत्रा की अस्पताल में नर्स की ड्रेस में काम करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
शिखा ने कहा- 'जब मैंने पीएम मोदी को 21 दिन के लॉकडाउन का एलान करते हुए सुना तो मैं घर पर नहीं बैठ पाई। मैं मेडिकल ग्राउंड से हूं तो इस वक्त की गंभीरता को समझ सकती हूं। मैंने उसके अगले दिन से ही मुंबई के अस्पतालों में जाना शुरू कर दिया था। मुझे मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने गाइड किया और कोविड 19 के आइसोलेशन वार्ड की देखरेख के लिए रख लिया क्योंकि वहां पर नर्स की आवश्कता थी।अभिनय करने से पहले शिखा ने वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और नई दिल्ली स्थित सफदरगंज अस्पताल से साल 2014 में नर्सिंग का कोर्स किया था। हालांकि अभिनय के कारण वह नर्सिंग का अभ्यास पूरा नहीं कर पाई थीं। इन हालात को देखकर शिखा ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से वांटियर नर्स के तौरपर मरीजों की सेवा करने फैसला लिया। इसके लिए शिखा ने बीएमसी से परमीशन भी ले ली



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें