वाजिद ख़ान का
सुपरस्टार सलमान खान की 'वॉन्टेड', 'दबंग' और 'एक था टाइगर' जैसी कामयाब फ़िल्मों की मशहूर संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद के वाजिद ख़ान का 42 साल की उम्र में निधन हो गया.
मुंबई के एक अस्पताल में सोमवार को उन्होंने आख़िरी सांसें लीं. सिंगर सोनू निगम ने एक फ़ेसबुक पोस्ट में इसकी पुष्टि की है.
वाजिद ख़ान के भाई साजिद ख़ान ने बताया कि वाजिद ख़ान कोरोना वायरस से संक्रमित भी थे.वाजिद ख़ान के परिवार ने भी बीबीसी से उनके निधन की पुष्टि करते हुए कहा, "उनकी आत्मा के लिए दुआ कीजिए."

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें